Market Updates(07/01/2024)

Market Updates


Market Updates

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपए की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 फीसदी के नुकसान में रहा. बीते हफ्ते सेंसेक्स 72026 और निफ्टी 21711 अंकों पर बंद हुआ.


TCS MARKET CAP

एक जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 20,929.77 करोड़ रुपए घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपए रह गया. सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपए घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपए रह गया.


HUL MARKET CAP

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपए गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपए रह गई. इन्फोसिस का मूल्यांकन 4,129.69 करोड़ रुपए घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का 1,608.05 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 6,97,357.42 करोड़ रुपए पर आ गया.


SBI MARKET CAP

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में 89.24 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपए पर आ गई. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,816.85 करोड़ रुपए बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. आईटीसी का मूल्यांकन 14,409.32 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 5,91,219.09 करोड़ रुपए हो गया.


AIRTEL MARKET CAP

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,200.55 करोड़ रुपए बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपए बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपए रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी का स्थान रहा.


Stock market Week Ahead: 

बीते सप्ताह शेयर बाजार फ्लैट नोट पर क्लोज हुए, यानि कि पूरे सप्ताह को मिलाकर इनमें न गिरावट रही और न ही तेजी। नए सप्ताह में Q3 वित्तीय नतीजे, महंगाई का डेटा समेत कई महत्वपूर्ण कारक बाजार का मूड तय करने के लिए तैयार हैं। इस बीच, निवेशकों की नजर 21,834 की नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निफ्टी के 22,000 अंक की ओर बढ़ने पर होगी। 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह में निफ्टी 0.1 प्रतिशत गिरकर 21,710 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.3 प्रतिशत गिरकर 72,026 पर बंद हुआ। सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी (7.8 प्रतिशत ऊपर) और निफ्टी मीडिया (3.3 प्रतिशत ऊपर) शीर्ष लाभ में रहे, जबकि आईटी (1.9 प्रतिशत नीचे) और मेटल (1.3 प्रतिशत नीचे) शीर्ष घाटे में रहे।


Q3 अर्निंग्स

कंपनियों ने तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के लिए वित्तीय नतीजे घोषित करना शुरू कर दिया है। BSE अर्निंग्स कैलेंडर के मुताबिक, 8 से 13 जनवरी के बीच लगभग 65 कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली हैं। इनमें TCS, Infosys, HCL Tech, Wipro, HDFC Life Insurance जैसे नाम शामिल हैं। इन तिमाही नतीजों पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की खास नजर रहेगी।


संबंधित खबरें

अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और वैश्विक आर्थिक डेटा

यूएस CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़े 11 जनवरी को जारी होंगे। दिसंबर के लिए हेडलाइन सीपीआई में महीने-दर-महीने आधार पर 0.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। महंगाई के आंकड़े यह निर्धारित करेंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व कब तक ब्याज दरें ऊंची रखेगा। फेड रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह इस वर्ष ब्याज दरों में तीन कटौती कर सकता है।


लाल सागर संकट

लाल सागर का संकट कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। इजराइल-हमास संघर्ष गहराने के कारण हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कमर्शियल जहाजों पर हमला करना जारी रखा है। आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई की एक रिपोर्ट में 6 जनवरी को कहा गया कि बढ़ते लाल सागर संकट से व्यापार प्रभावित हो सकता है क्योंकि इससे शिपिंग लागत 60 प्रतिशत तक और बीमा प्रीमियम 20 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।


तेल की कीमतें

ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों ने वर्ष के पहले सप्ताह को उच्च स्तर पर समाप्त किया। सप्ताह के दौरान डब्ल्यूटीआई 3 प्रतिशत बढ़कर 73.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बीच, ब्रेंट वायदा 2.2 प्रतिशत बढ़कर 78.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। नए सप्ताह में तेल की कीमतें कैसी रहती हैं, इसका भी भारतीय शेयर बाजारों पर असर देखने को मिलेगा।


घरेलू आर्थिक डेटा पॉइंट्स

भारत के ईवेंट्स की बात करें तो 12 जनवरी को दिसंबर महीने की खुदरा महंगाई का आंकड़ा सामने आएगा। इस पर विशेष नजर रहेगी। अधिकांश विशेषज्ञों को उम्मीद है कि खाद्य मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि के कारण महंगाई, नवंबर के 5.5 प्रतिशत से लगभग 10-20 बीपीएस बढ़ जाएगी। लेकिन मुख्य मुद्रास्फीति नवंबर के 4.05 प्रतिशत से थोड़ी कम रह सकती है। सीपीआई के अलावा, नवंबर के लिए औद्योगिक उत्पादन डेटा, 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा भंडार, 29 दिसंबर को समाप्त 15 दिनों की अवधि के लिए बैंक ऋण व जमा वृद्धि के आंकड़े भी 12 जनवरी को जारी किए जाएंगे।


प्राइमरी मार्केट की गतिविधि

कैलेंडर वर्ष 2024 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन 9 जनवरी को खुलेगा और 11 जनवरी को बंद होगा। एसएमई सेगमेंट में IBL Finance IPO भी 9 से 11 जनवरी तक खुलेगा। न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ 10 जनवरी को और ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर आईपीओ 11 जनवरी को खुलेगा। नए सप्ताह में 8 जनवरी को कौशल्या लॉजिस्टिक्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी।


एफआईआई और डीआईआई फ्लो

वर्ष के पहले कारोबारी सप्ताह में, विदेशी संस्थागत निवेशक खरीदार थे जबकि घरेलू समकक्ष विक्रेता थे। पिछले सप्ताह एफआईआई ने 3,290.23 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि डीआईआई ने 7,296.50 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

एफआईआई प्रवाह 2023 के आखिरी दो महीनों के रुझान का अनुसरण करता है, क्योंकि अमेरिकी बांड पैदावार में तेज गिरावट और डॉलर में गिरावट के कारण विदेशी निवेशकों ने वापसी की है।



इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था, जो अब यानी 6 जनवरी 62,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 762 रुपए की तेजी रही है।


चांदी की कीमत में 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट

IBJA की वेबसाइट के अनुसार, इस हफ्ते चांदी में हजार रुपए से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 73,624 रुपए पर थी, जो अब 71,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,074 रुपए बढ़ी है।


2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना

साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


70 हजार तक जा सकता है सोना

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, 2024 में भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो ये 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।


Multibagger Stocks: 

लोहे का अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी NMDC के शेयर एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 जनवरी को गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि इंट्रा-डे में यह कई वर्षों के हाई पर पहुंच गया था। इसके शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। लॉन्ग टर्म में इसने महज 22 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया तो शॉर्ट टर्म में भी 8 महीने से कम समय में निवेश दोगुने से अधिक कर दिया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इसकी कारोबारी स्थिति को देखते हुए इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया जो मौजूदा लेवल से 10 फीसदी से भी अधिक अपसाइड है। इसके शेयर शुक्रवार 5 जनवरी को 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 222.65 रुपये (NMDC Share Price) पर बंद हुआ है।


23 साल में ₹22 हजार का निवेश बना एक करोड़

NMDC के शेयर 2 फरवरी 2001 को महज 47 पैसे के भाव पर थे। अब यह 222.65 रुपये पर है यानी कि 23 साल में महज 22 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बन गए। इसके शेयरों ने सिर्फ लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 19 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 103.75 रुपये पर था। इसके बाद 8 महीने से भी कम समय में यह 119 फीसदी से अधिक उछलकर एक कारोबारी दिन पहले 5 जनवरी 2024 को करीब 13 साल के हाई पर पहुंच गए। इस हाई से फिलहाल यह 2 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है।


NMDC में अब आगे क्या है रुझान

वित्त वर्ष 2023-24 के शुरुआती नौ महीने अप्रैल-दिसंबर 2023 में एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 31.8 मीट्रिक टन और सेल्स वॉल्यूम 24 फीसदी उछलकर 32 मीट्रिक टन पर पहुंच गया। ऐसे में अब वित्त वर्ष 2024 में 23-28 फीसदी की प्रोडक्शन ग्रोथ का लक्ष्य संभव लग रहा है। इसके 47-49 मीट्रिक टन पर पहुंचने का लक्ष्य है। सितंबर से जनवरी के बीच लंप आयरन की कीमतें 20 फीसदी और फाइन्स आयरन की कीमतें 26 फीसदी बढ़ी हैं और ब्रोकरेज शेयरखान के मुताबिक इसका फायदा दिसंबर तिमाही में दिख सकता है। ऐसे में इसका रिजल्ट बेहतर हो सकता है।

कंपनी को घरेलू स्तर पर स्टील की बढ़ती डिमांड का फायदा मिल सकता है। इसके पास 14 हजार करोड़ रुपये यानी मौजूदा मार्केट कैप का 22 फीसदी कैश में है जो इसे काफी बेहतर स्थिति में रख रहा है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 245 रुपये कर दिया है।


धन्यवाद






Post a Comment

0 Comments