Market Updates 06/01/2024

 

Market Updates


1) सुजलॉन एनर्जी ने 225 MW नया wind energy ऑर्डर प्रपात किया


सुजलॉन एनर्जी
नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह को एवररेन्यू एनर्जी से 225 मेगावाट पवन ऊर्जा का ठेका मिला है। इसके बाद सुजलॉन के शेयरों में तेजी दिख रही है। दोपहर 2 बजे के करीब स्टॉक करीब दो पर्सेंट कीतेजी के साथ  39.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में यह एनर्जी स्टॉक 284 फीसद उछल चुका है।

पिछले 5 दिन में सुजलॉन के शेयर 2 फीसद से अधिक चढ़ चुका है। पिछले छह महीने में सुजलॉन एनर्जी ने 126 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले 5 साल में स्टॉक 702 फीसद का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सुजलॉन तमिलनाडु में त्रिची जिले के वेंगईमंडलम और तूतिकोरिन जिले के ओट्टापिडारम में एवररेन्यू एनर्जी की साइट पर हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और 75 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगा। प्रत्येक की रेटेड क्षमता तीन मेगावाट है।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा कि एवररेन्यू एनर्जी के साथ यह परियोजना भारतीय बाजार के आशाजनक वाणिज्यिक तथा औद्योगिक (सी एंड आई) खंड के अनुरूप है। यह समय के साथ राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।


2) Kay Cee Energy & Infra IPO listing

Kay Cee Energy & Infra

Kay Cee Energy & Infra IPO listing: के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड के शेयर ने आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में ब्लॉकबस्टर शुरुआत की।

NSE SME पर, के सी एनर्जी शेयर की कीमत ₹252 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो ₹54 के इश्यू प्राइस से 366.67% अधिक है।

> कब खुला था आईपीओ?

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड का आईपीओ 28 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 2 जनवरी को बंद हुआ।

> क्या है प्राइस बैंड?

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये के बीच निर्धारित किया गया।

> आईपीओ का लॉट साइज?

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ का लॉट साइज 2,000 शेयरों का है। निवेशक न्यूनतम 2,000 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

> Kay Cee Energy & Infra Limited ओएफएस जानकारी

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड आईपीओ, जिसकी कीमत ₹15.93 करोड़ है, पूरी तरह से 2,950,000 इक्विटी शेयर का एक फ्रेश इश्यू है। आरएचपी के अनुसार, बिक्री के लिए कोई ओएफएस कम्पोनेंट शामिल नहीं था।

Kay Cee Energy & Infra ने अपने IPO के जरिए 21.5 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जबकि इसेस रिकॉर्ड 2,06,28,08,000 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली।

इसके साथ ही कंपनी के आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों को शानदार प्रतिक्रिया मिली। सबसे अधिक निवेश रिटेल कैटेगरी में 1,311.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)का हिस्सा 127.71 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 1,668.97 गुना भरा


3) Adani Group

Adani Group

Adani Group: एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी जल्द ही मिसाइल और ड्रोन बनाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी का समूह अडानी ग्रुप तेलंगाना में मिसाइल और काउंटर ड्रोन सिस्टम्स की फैक्ट्री लगा सकता है। पिछले दिनों अडानी पोर्ट्स के सीईओ करण अडानी तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी से मिले थे।

गौतम अडानी (Gautam Adani) के बड़े बेटे करण अडानी के साथ अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईए आशीष राजनवांसी भी तेलंगाना के सीएम के साथ हुई मीटिंग में मौजूद थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इसी मीटिंग में मिसाइल और ड्रोन बनाने को लेकर चर्चा हुई है। बता दें, ग्रुप राज्य में विंड और पॉवर प्रोजेक्ट को बढ़ावा देना चाहती है।

इन सबके अलावा अडानी ग्रुप, राज्य में अपने मौजूदा डाटा सेंटर की क्षमता को 300 मेगावाट बढ़ाने पर भी सहमत हुआ है। इस मुलाकात में तेलंगाना के सीएम ने भी आश्वस्त किया है कि अडानी ग्रुप को राज्य सरकार की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ ही नई इंडस्ट्रीज को सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है।

पिछले कुछ सालों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डिफेंस सेक्टर पर जोर दे रही है। सरकार आत्म निर्भर भारत के तहत देश में ही मिसाइलें आदि बनाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित एंव सहयोग कर रही है। इसी का नतीजा है कि अब कई देश भारत से डिफेंस प्रोडक्ट खरीद रहे हैं।


4) INDIA

INDIA

India is expected to record a 7.3% GDP growth in the current financial year: advance estimates from the NSO.

India's foreign exchange reserves increased by $2.759 billion, reaching $623.200 billion for the week ending 29 Dec.


5) GAIL

GAIL

GAIL: has entered into an agreement with Dutch energy trader Vitol to purchase around 1 million tonnes of liquefied natural gas per annum for a duration of 10 years, starting in 2026.


6) Kaveri Seed

Kaveri Seed

Kaveri Seed: has authorised a share buyback of Rs 325 cr through a tender offer at a fixed price of Rs 725 per share.


7) Lupin

Lupin

Lupin: has declared that it received tentative approval from the USFDA to market a generic diabetes medication.


8) Vodafone-Idea

Vodafone-Idea

Vodafone-Idea (Vi): has received a tax penalty order of Rs 10.76








Post a Comment

0 Comments