Polycab में करीब 6% से ज्यादा गिरावट
केबल, वायर और दूसरे अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Polycab के शेयर में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को हल्के बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर करीब 6% से ज्यादा गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आया.
दरअसल, कंपनी को लेकर एक खबर आ रही है. CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी को ₹200 करोड़ के टैक्स चोरी के लिए नोटिस मिला है. सूत्रों का कहना है कि IT विभाग का दावा है कि कंपनी ने ₹200 करोड़ की टैक्स चोरी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, IT विभाग का कहना है कि ₹250-300 करोड़ के ट्रांजैक्शन प्रोमोटर के अकाउंट में बुक किए गए हैं. विभाग ने यह भी दावा किया है कि कंपनी के खिलाफ उसके पास पिछले 5-6 साल के अकाउंट के सबूत
IT विभाग ने Polycab के प्रोमोटर्स से इस बारे में जवाब भी मांगे हैं. हालांकि, CNBC-TV18 से बातचीत में कंपनी ने टैक्स चोरी की खबर का खारिज कर दिया है. कंपनी का कहना है कि IT विभाग की ओर से टैक्स चोरी को लेकर सूचना नहीं मिली है. हालांकि, कंपनी ने यह जरूर कहा कि दिसंबर महीने में सर्च के बाद IT विभाग की ओर से कंपनी अपनी सफाई और दूसरे डिटेल्स दे दिए गए हैं.
Polycab के शेयरों में पिछले कुछ समय में शानदार तेजी देखने को मिली है. पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 41% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. जबकि, पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में 89% की तेजी दिखी. इस स्टॉक का 52-हफ्ते का ऊपरी स्तर ₹5733 प्रति शेयर है. मंगलवार 6% की गिरावट के साथ ₹5008 प्रति शेयर के भाव पर कामकाज करते नजर आया.

0 Comments