अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों के सहारे तेजी लौटी है.
1. ग्लोबल मार्केट्स
टेक शेयरों में जोरदार तेजी के सहारे अमेरिकी बाजार दिन की ऊंचाई पर बंद हुए. नैस्डैक 320 अंक उछला तो डाओ में 215 अंकों की मजबूती आई. GIFT NIFTY 125 अंकों की तेजी के साथ 21700 के पास था. Dow Futures 50 अंक नीचे दर्ज हुआ. कल की छुट्टी के बाद खुला निक्केई 550 अंक उछल गया.
2. क्रूड लुढ़का
मांग घटने की चिंता में कच्चा तेल 3% फिसलकर 76 डॉलर के पास पहुंचा है. अभी पिछले हफ्ते मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए इसमें 2 पर्सेंट की तेजी आई थी. सोना 62,000 रुपए के पास तो चांदी 72450 पर सपाट चल रही है.
3. Bajaj Auto Buyback
Bajaj Auto के बोर्ड ने 10,000 रुपए के भाव पर शेयर बायबैक को मंजूरी दी. टेंडर ऑफर के जरिए 40 लाख शेयरों का बायबैक करेगी.
4. JLR Business Update
दिसंबर तिमाही में JLR की होलसेल बिक्री 27 परसेंट बढ़कर 11 तिमाही में सबसे ज्यादा रही. रिटेल बिक्री में भी 29 परसेंट का उछाल आया है.
5. Q3 Results
आज बाजार बंद होने के बाद डेल्टा कॉर्प के रिजल्ट साथ वायदा वाले नतीजों की होगी शुरुआत.
6. IPO Update
आज से खुलेगा Jyoti CNC Automation का IPO. प्राइस बैंड 315 से 331 रुपए.
7. Aurobindo Pharma को क्लीन चिट
Aurobindo Pharma की तेलंगाना में यूनिट VI-B को USFDA से मिली क्लीन चिट.
8. अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों के सहारे तेजी लौटी है.

0 Comments